जगदलपुर: जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आमचो बस्तर - पहचान बस्तर पोर्टल के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन
कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आमचो बस्तर - पहचान बस्तर पोर्टल के अंतर्गत, शासकीय योजनाओं की जानकारी अपलोड करने, आवेदनों का निराकरण की प्रविष्टि, शिकायत दर्ज करने व निवारण की प्रक्रिया, डैशबोर्ड और रिपोर्टिंग तंत्र का उपयोग के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।