लक्ष्मीपुर: सबलपुर में जमीन विवाद में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई और धमकी का आरोप, एसपी से की गई शिकायत
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी नीतीश कुमार ने जमीन विवाद में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने और रंगदारी का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित नीतीश कुमार ने मंगलवार को एक बजे बताया कि भोला सिंह से केवाला के माध्यम से 41 डिसमिल जमीन खरीदी है।