सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर आबकारी विभाग की अवैध हथकड़ शराब पर कार्रवाई, रामगढ़ की ढाणी से 5100 लीटर अवैध वॉश की नष्ट।
सवाई माधोपुर जिला आबकारी विभाग की ओर से आदर्श आचार संहिता की पालना में अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है।जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार यादव के निर्देशन पर OP स्वर्णकार सहायक आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।टीम आदलवाड़ा की रामगढ़ की ढाणी 5100लीटर वॉश नष्ट की है।टीम ने अवैध हथकढ़ शराब की 10 भट्टियों को भी नष्ट किया।