कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम एक बड़ी कार्यवाही करते हुए निमली खुर्द रोड के पास एक गुमटी से 10 पेटी अवैध शराब जप्त कर एक व्यक्ति पंकज पुत्र बहादुर सिंह निवासी विनोबा बस्ती को किया गिरफ्तार। थाना अधिकारी ने बताया कि गस्त के दौरान मुखबिर से अवैध शराब के बेचने की सूचना मिली कि निमली खुर्द रोड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है।