सवाई माधोपुर: संयुक्त रूप से प्रवर्तन एजेन्सी प्रभारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता बैठक आयोजित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले चुनावों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रवर्तन एजेन्सियों की महत्ती भूमिका है। उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 50 हजार से अधिक नकदी, मादक पदार्थो सहित अन्य अवैध रूप से निगर्मन किए जाने वाले सामान की गहन से जांच करे।