गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के कई कॉलोनी-मोहल्लों में पेयजल संकट पैदा हो गया है। इसी के चलते आज शहर के वार्ड नम्बर 40 के ब्रह्मपुरी मोहल्ले की करीब दो दर्जन से भी अधिक महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची और कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और पानी की समस्या के निदान की मांग की।