सवाई माधोपुर: आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सवाई माधोपुर के पुराने शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च।
आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर जिला पुलिस और शासन अलर्ट है। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर के पुराने शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यहां सीओ सिटी हेमेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस के जवान और सीआरपीएफ की कंपनी के जवानों में फ्लैग मार्च निकाला गया।इस दौरान फ्लैग शहर प्रमुख मार्गों से गुजरा।अधिकारियों ने लोगो से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की।