Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

बृहस्पतिवार आज के संध्याकालीन आरती दर्शन कीजिए, जय श्री केदार, हर हर महादेव 🌹👏

MORE NEWS

श्री केदारनाथ धाम से आज के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए, हर हर महादेव, जय श्री केदार 🌹👏

श्री केदारनाथ धाम से आज के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए, हर हर महादेव, जय श्री केदार 🌹👏

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 19, 2026

रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.73 ग्राम स्मैक के साथ उत्तर प्रदेश का मुस्लिम युवक गिरफ्तार, 

जनपद रुद्रप्रयाग में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली गुप्तकाशी के अंतर्गत चौकी फाटा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को स्मैक (मॉर्फिन) के साथ गिरफ्तार कर नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जून 2026 को फाटा क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से 9.73 ग्राम अवैध स्मैक (मॉर्फिन) बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कोतवाली गुप्तकाशी में मु.अ.सं. 23/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मौ. साहिल (23 वर्ष) पुत्र इकबाल, निवासी ग्राम राहतपुर खुर्द, पोस्ट साहनपुर, थाना मंडावली, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क अथवा अन्य तस्कर तो सक्रिय नहीं हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान भी नशा तस्करों, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक दिनेश सती, चौकी प्रभारी फाटा, कोतवाली गुप्तकाशी
मुख्य आरक्षी जयप्रकाश, चौकी फाटा, कोतवाली गुप्तकाशी
आरक्षी अंकित कुमार, चौकी फाटा, कोतवाली गुप्तकाशी
रुद्रप्रयाग पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए जनपद को नशामुक्त बनाने के प्रयासों का स्वागत किया है।

रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.73 ग्राम स्मैक के साथ उत्तर प्रदेश का मुस्लिम युवक गिरफ्तार, जनपद रुद्रप्रयाग में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली गुप्तकाशी के अंतर्गत चौकी फाटा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को स्मैक (मॉर्फिन) के साथ गिरफ्तार कर नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जून 2026 को फाटा क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से 9.73 ग्राम अवैध स्मैक (मॉर्फिन) बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कोतवाली गुप्तकाशी में मु.अ.सं. 23/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मौ. साहिल (23 वर्ष) पुत्र इकबाल, निवासी ग्राम राहतपुर खुर्द, पोस्ट साहनपुर, थाना मंडावली, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क अथवा अन्य तस्कर तो सक्रिय नहीं हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान भी नशा तस्करों, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक दिनेश सती, चौकी प्रभारी फाटा, कोतवाली गुप्तकाशी मुख्य आरक्षी जयप्रकाश, चौकी फाटा, कोतवाली गुप्तकाशी आरक्षी अंकित कुमार, चौकी फाटा, कोतवाली गुप्तकाशी रुद्रप्रयाग पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए जनपद को नशामुक्त बनाने के प्रयासों का स्वागत किया है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 19, 2026

रूद्रप्रयाग में हादसा!! बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!

रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड जखोली के अंतर्गत बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार प्रातः 10:19 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीडीआरएफ टीम, तहसील जखोली, पुलिस बल तथा 108 एम्बुलेंस को मौके के लिए रवाना किया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चौकी जखोली से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहत एवं बचाव दल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली भेज दिया।

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

राजीव कुमार (46 वर्ष) पुत्र मोहन लाल, निवासी ललूड़ी, जखोली (वाहन चालक)

गजेन्द्र (40 वर्ष) पुत्र विक्रम सिंह, निवासी काण्डई, मयाली

छुम्मा देवी (55 वर्ष) पत्नी धनी राम, निवासी ऐकलिंग बुढना (गंभीर घायल)

सभी घायलों का उपचार जारी है। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

रूद्रप्रयाग में हादसा!! बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!! रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड जखोली के अंतर्गत बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार प्रातः 10:19 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीडीआरएफ टीम, तहसील जखोली, पुलिस बल तथा 108 एम्बुलेंस को मौके के लिए रवाना किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चौकी जखोली से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहत एवं बचाव दल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली भेज दिया। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई है— राजीव कुमार (46 वर्ष) पुत्र मोहन लाल, निवासी ललूड़ी, जखोली (वाहन चालक) गजेन्द्र (40 वर्ष) पुत्र विक्रम सिंह, निवासी काण्डई, मयाली छुम्मा देवी (55 वर्ष) पत्नी धनी राम, निवासी ऐकलिंग बुढना (गंभीर घायल) सभी घायलों का उपचार जारी है। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 19, 2026