विदिशा: कोतवाली थाना क्षेत्र के अरिहंत विहार कॉलोनी में सूने मकान में चोरी, जेवर और नगदी गायब
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अरिहंत बिहार में रहने वाले संजीव जैन के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। रात 9:30 बजे के लगभग जब वह शादी समारोह से वापस लौटे तो घर का ताला सुरक्षित था, लेकिन घर मे पूरा सामान बिखरा हुआ था, वही बताया गया कि घर में रखे सोने चांदी के जेवर और कुछ नकदी भी चोर चुरा कर ले गए हैं। कोतवाली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई है।