#गंगोत्री_नेशनल_स्कूल में #शिक्षक_अभिभावक_गोष्ठी_आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों को मेडल देकर किया सम्मानित
शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर शिक्षकों व अभिभावकों के बीच हुआ संवाद
#तहसील क्षेत्र के #गंगोत्री_नेशनल_स्कूल में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता की। गोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहारिक सुधार, मानसिक एवं शारीरिक विकास तथा बेहतर भविष्य को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई, उपलब्धियों और कमजोरियों की जानकारी साझा की, वहीं अभिभावकों ने भी अपने सुझाव रखे।
इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंकपत्र वितरित किए गए। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
बच्चों की सफलता में अभिभावकों की भी अहम भूमिका :#प्रबंधक
विद्यालय के #प्रबंधक_डॉक्टर_नरेंद्र_प्रसाद_गुप्ता ने कहा कि विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षक और अभिभावक के बीच बेहतर संवाद से बच्चों की समस्याओं को समय रहते समझकर उनका समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी उपस्थित अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
#गंगोत्री_नेशनल_स्कूल #शिक्षक_अभिभावक_गोष्ठी #मेधावी_विद्यार्थी #मेडल_सम्मान #शिक्षा #विद्यालय_समाचार #अर्द्धवार्षिक_परीक्षा #बाल_विकास #डॉ_नरेंद्र_प्रसाद_गुप्ता #सिकन्दरपुर #बलिया #बलिया24न्यूज़