बिहटा: केल्हनपुरा गांव में छज्जा विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पिता-पुत्र घायल
Bihta, Patna | Apr 5, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र के केल्हनपुरा गांव में छज्जा निकालने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान पिता और पुत्र घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रविवार की दोपहर लगभग 3:15 की बताई जा रही है। घायल की पहचान विजेंद्र यादव व अंबिका यादव के रूप में की गई है।