रॉबर्ट्सगंज: रायपुर पुलिस ने काफी दिनों से फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम,1986 में वांछित अभियुक्त नथुनी हरिजन पुत्र लालब्रत उर्फ रामब्रत निवासी सोबरसा थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष को आज दिनांक 01.11.2024 को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।