मांगरौल: मांगरोल में ₹40.93 करोड़ की लागत से चार मंजिला उप जिला अस्पताल का निर्माण कार्य हुआ शुरू, मरीजों को मिलेंगी सुविधाएं
Mangrol, Baran | Jul 26, 2024 मांगरोल नगर में 40 .93 करोड रुपए की लागत से चार मंजिला उप जिला अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा किया जाएगा। उप जिला अस्पताल बनने के बाद ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक, क्रिटिकल बर्न वार्ड विनीट,आईसीयू वार्ड, मोर्चरी, ऑक्सीजन गैस प्लांट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी।