मांगरौल: वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता से पेयजल समस्या दूर करने की मांग की
Mangrol, Baran | Jul 25, 2024 वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया इकाई मांगरोल का एक प्रतिनिधि मंडल जलदाय विभाग के सहायक अभियंता से मिला और कई वार्डों में आ रही पानी की सप्लाई की समस्या के बारे में अवगत कराया। अभियंता ने प्रतिनिधि मंडल को नलों का प्रेशर चेक करवा कर जल आपूर्ति सुचारु करने की करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल मे नगर अध्यक्ष हाजी जलील अहमद मोहम्मद इरफान साबिर अली आदि मौजूद रहे।