मांगरौल: राजकीय उच्च मा. विद्यालय बोहत में कक्षा कक्षों की कमी के चलते पढ़ाई प्रभावित सात कमरों में 750 छात्र कर रहे हैं अध्यन
Mangrol, Baran | Jul 25, 2024 मांगरोल तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 750 छात्र छात्राओं का नामांकन है इनको बिठाने के लिए मात्र 7 कक्ष में क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाकर अध्यापक को पढाई करवाने की मजबूरी बनी हुई है। प्रधानाचार्य राजाराम मीणा ने बताया की कक्षों की कमी के चलते पढ़ाई प्रभावित होती है। विधायक को पत्र भेजकर अतिरिक्त कक्ष बनाने की मांग की है