पंचकूला: क्राइम ब्रांच 19 की टीम के द्वारा कालका से एक आरोपी को 490 ग्राम नशीला पदार्थ चरस के साथ किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच 19 की टीम के द्वारा कालका से एक आरोपी को 490 ग्राम नशीला पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अमित शर्मा उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच 19 की टीम के द्वारा पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा