बड़ेराजपुर: ग्राम खजरावंड में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन, विधायक नीलकंठ टेकाम रहे शामिल
बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम खजरावंड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीलकंठ टेकाम शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष मनोज मण्डावी ने की।इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया ।