कहरा: विद्युत विभाग ने लगाया जनता दरबार, अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निदान करने के दिए निर्देश
Kahara, Saharsa | Jan 19, 2026 राज्य सरकार के सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहद आज सभी विद्युत कार्यालयों में उपभोक्ताओं के शिकायत निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां नये विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल विपत्र में सुधार सहित अन्य समस्यो का मामला आया था । कुल 45 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 21 मामलों का निष्पादन शीघ्र कर दिया गया। बचे मामलों का भी निष्पादन शीघ्र कर दिया जाएगा