सिवनी मालवा: अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ तीन गांवों के ग्रामीण तहसील कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
अवैध रेत उत्खनन को लेकर सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे सिवनी मालवा तहसील के ग्राम बाबरी पथाड़ा,आयपा के ग्रामीण तहसील कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए है। ग्रामीणों का कहना है कि नर्मदा घाट के पास अवैध रेत उत्खनन से उनकी खेती की जमीन कट रही है और पानी में समा गई है। वही धरने पर बैठे ग्रामीणों ने प्रशासन से अपनी खेती की जमीन का तत्काल सीमांकन कराने की