मुगलसराय: अलीनगर नई बस्ती वार्ड नंबर 03 में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बाँटी गई निःशुल्क दवाएं
मुगलसराय के अलीनगर क्षेत्र स्थित आलू मिल बस्ती (वार्ड नंबर-3) में सोमवार दोपहर 02 बजे एक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (NMO), सेवा भारती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में हजारों से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और उन्हें दवाइयां वितरित की गईं।