सहजनवा: गीडा के नगवा में अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, बड़ा हादसा टला, चालक नशे में धुत मिला
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में शुक्रवार रात एक अनियंत्रित ट्रक एक रिहायशी मकान में जा घुसा। यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई, हालांकि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा नुकसान टल गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक का चालक जो पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित गोलाबारी थाना क्षेत्र के हरदत्त राय का निवासी है।