भिंड नगर: देहात थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 साल से फरार दो स्थायी वारंटी सुरपुरा रोड से गिरफ्तार
भिंड। देहात थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी पिछले छह वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।देहात थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छह साल से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटी सुरपुरा रोड पर खड़े हैं