कालका: विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद पहुंची गीता भवन कालका, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि
विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद का आज गीता भवन कालका में प्रवेश करने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर कालका की पूर्व विधायक व राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा भी उपस्थित थी। इस मौके पर ओमप्रकाश देवीनगर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई स्टॉलों पर पहुंचे।