फूलिया कलां: वर्षितप पूर्ण करने वाली तपस्विनी बहनों का भव्य पारणोत्सव, गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
वर्षितप पूर्ण करने वाली तपस्विनी बहनों के सम्मान में शनिवार को भव्य पारणोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। धर्मिचंद चौधरी की पुत्रवधू एवं नरेंद्र चौधरी की पत्नी अलका चौधरी तथा मसूदा निवासी मीना देवी ने कठोर साधना करते हुए एक वर्ष का वर्षितप पूर्ण किया, जिसे लेकर समाज में विशेष उत्साह नजर आया।