सपोटरा: करौली विधानसभा चुनाव 2026: कलेक्टर-अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण
करौली के सपोटरा और कुड़गांव क्षेत्र के मतदान केंद्रों का जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और एसपी लोकेश सोनवाल ने औचक निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने मतदान कक्षों की तैयारियां, रैम्प, व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं भी रिव्यू की। एसपी ने पुलिस को संवेदनशील केंद्रों पर सतर्क रहने के निर्देश दिए।