बाबई: आंचलखेड़ा में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी सचिन पिता छोटेलाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी दीपक पिता राधेश्याम ने ग्राम आंचलखेड़ा में संतोष के घर के सामने फरियादी से गाली गलौज कर मारपीट की पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।