बाबई: माखननगर में मप्र समाज सेवा संगठन ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा समारोह किया आयोजित
सोमवार को मध्यप्रदेश मीना समाज सेवा संगठन ने माखननगर में माखननगर ब्लॉक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा समारोह आयोजित किया जिसमें ब्लॉक के 30 गांव के बच्चों को सम्मानित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी माखन मीणा ने बताया कि मीना समाज प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करता है।