बाबई: गोरा में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी दीपक पिता कैलाश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी विनय ने फरियादी से ग्राम गोरा में सड़क किनारे गली-गली कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।