बाबई: मनवाड़ा में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी बलराम पिता राजाराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी संतोष नरेश ने ग्राम मनवाड़ा में बिछू यादव के खेत के सामने फरियादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।