बाबई: जावली में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला निशा पति अमन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी वीरेंद्र और मंजा दोनों के फरियादी महिला से ग्राम जावली में उसके घर के सामने उससे गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के मामला दर्ज कर जांच में लिया।