बाबई: चपलासर में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ गाली-गलौज कर की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी छोटू पिता सीताराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी राजकुमार पिता छन्नू लाल ने चपलासर में भंडारी किराने की दुकान के पास रोड पर फरियादी से गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।