कुर्था: भाकपा माले ने पार्टी के प्रथम महासचिव चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवस मनाया
Kurtha, Arwal | Jul 28, 2026 कुर्था प्रखंड के इब्राहिमपुर में मंगलवार को शाम 4:00 बजे भाकपा माले ने अपने प्रथम महासचिव चारु मजूमदार का 54 वां शहादत दिवस मनाया। पार्टी के प्रखंड सचिव महेश यादव समेत अन्य नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।