बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक प्रेमी युगल ने ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में विवाह कर लिया। जिसका वीडियो सोमवार एक बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर पोस्थैया के राकेश कुमार और सोनो की रूपा कुमारी रविवार को गुगुलडीह चौक पर मिले थे।जहां ग्रामीणों ने पूछताछ के बाद परिजनों को बुलाया।