चाईबासा: जगन्नाथपुर: विधायक सोनाराम सिंकु ने कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया रवाना
पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में बुधवार को लगभग 9 बजे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सोनाराम सिंकु के सौजन्य से पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर की छात्राओं के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विधायक ने विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर छात्राओं से भरी बस को जमशेदपुर के लिए रवाना किया।