सहसवान: खंड विकास अधिकारी की कार्यशैली से नाराज किसानों का तहसील परिसर में एक सप्ताह से धरना प्रदर्शन जारी
दहगवाँ विकासखंड कार्यालय पर 09 जून को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें खंड विकास अधिकारी व बिधुत विभाग के जेई को विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन देना था लेकिन खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सैनी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। जबकि विद्युत विभाग के जेई वीरेंद्र सिंह द्वारा प्रार्थना पत्र ले लिया गया।