मोदनगंज: मध्य विद्यालय देहुंनी में चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस कर रही है जांच
मध्य विद्यालय देहुंनी के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही परिजनों के द्वारा पकड़े गए युवक को बलपूर्वक छुड़ा ले भागा। इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।