अनूपगढ़: अनूपगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने एडीएम ऑफिस में सौंपा ज्ञापन
अनूपगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर आज सोमवार को शाम 4 बजे एडीएम ऑफिस में अरोड़वंश वेलफेयर सोसाइटी और सेवा भारती के पदाधिकारियों के द्वारा एडीएम अशोक सांगवा को ज्ञापन सौंपा गया है। अनूपगढ़ के अरोड़वंश वेलफेयर सोसाइटी के कुशाल चुचरा ने बताया कि 28 दिसंबर 2024 को सरकार ने अनूपगढ़ जिले को निरस्त कर दिया था जबकि अनूपगढ़ जिला बनने के सभी मापदंड पूरे करता है।