गुलाना: ग्राम सिलेपुर में महिला के साथ की गई गाली गलाैज मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम सिलेपुर में महिला के साथ मारपीट कर गाली गलाैज की गई। मामले में महिला ने सलसलाई थाना पुलिस को शिकायत की। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सिलेपुर निवासी रामकुंवर बाई ने शिकायत दर्ज कराई है कि देवेंद्रसिंह ने उसका दराता कुएं में फैंक दिया और उसके साथ गाली गलाैज कर मारपीट की।