गुलाना: नए कानून को लेकर आकर्षक सजावट कर सलसलाई थाने पर देर रात को मनाया गया उत्सव
सलसलाई थाने पर देर रात को उत्सव मनाया गया टीआई जनक सिंह रावत की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने जमकर आतिशबाजी की। यह उत्सव देश भर में लागू हुए नए कानून के स्वागत के लिए आयोजित किया गया। इस मौके पर थाना परिसर में आकर्षक सजावट की गई। रात 12 बजे जमकर आतिशबाजी की गई। सलसलाई थाना टीआई जनक सिंह रावत ने बताया कि नए कानून से आमजन को आसानी से न्याय मिलेगा।