गुलाना: गुलाना के बड़ली मोहल्ले में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, केस दर्ज
गुलाना के बड़ली मोहल्ला में एक ही परिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत की। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया है। गुलाना पुलिस चाैकी प्रभारी नरेंद्र कुशवाह ने बताया कि एक मामले में रामप्रसाद की शिकायत पर और दूसरे मामले में संतोषबाई की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।