गुलाना: सुंदरसी में घर में बंधे बकरे-बकरी और एक भैंस हुई चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस
सुंदरसी में घर में बंधे आठ बकरा-बकरी और एक भैंस अज्ञात चोर चुराकर ले गए। मामले में सुंदरसी थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा चोर और चोरी गए पशुओं की तलाश की जा रही है। सुंदरसी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सुंदरसी निवासी हमीद अली की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।