डुमरांव: नुआंव पंचायत सरकार भवन का लोकार्पण, आदर्श पंचायत बनने की ओर कदम, लाइब्रेरी और फील्ड के काम की कवायद तेज
Dumraon, Buxar | May 20, 2026 नुआंव में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन को निर्माण एजेंसी ने स्थानीय प्रशासन को औपचारिक रूप से हैंडओवर कर दिया। बुधवार सुबह करीब 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया विनय यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि यह भवन पंचायत के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।