बिचौली हप्सी: पेट्रोल और डीज़ल हुआ महंगा, एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा- अन्य देशों के मुकाबले भारत में अब भी कम दाम
इंदौर में पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेल कंपनियों की ओर से जारी संशोधित दरों के बाद वाहन चालकों को अब हर लीटर ईंधन के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। पेट्रोल की कीमत में 94 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 95 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।ईधन के दाम बढ़ने से निजी वाहन उपयोग करने वाले लोगों का मासिक बजट प्रभावित होगा।