मिर्ज़ापुर: चील क्षेत्र के पुर्जागिर में राम भरत मिलाप मेला आयोजित, 20 झांकियां मिर्जापुर, भदोही और वाराणसी से पहुंचे दुकानदार
चील थाना क्षेत्र के पुर्जागीर बाजार में सोमवार मंगलवार की देर रात श्री राम भरत मिलाप मेला आयोजित किया गया इसका आयोजन श्री राम भरत मिलाप समिति पुर्जागिर ने किया। मंगलवार की भोर मेला संपन्न हुआ मिर्जापुर औराई मार्ग पर पेट्रोल पंप से पावर हाउस और चौराहे से दुर्गा चौराहे तक। करीब 3 किलोमीटर सड़क के दोनों और झालर लगाई गई थी। भोर 3:00 बजे 20 झांकियां निकाली गई है।