कोडरमा: झारखंड राज्य में हरियाली बचाने में यहां के मूल निवासियों का रहा है अहम योगदान-उपायुक्त मेघा भारद्वाज
शुक्रवार को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग कोडरमा के सौजन्य से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से बंदरचुकवा गांव में 75वां वन महोत्सव मनाया गया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि झारखंड राज्य में हरियाली बचाने में यहां के मूल निवासियों का अहम योगदान रहा है।