कोडरमा: प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद मामला पहुंचा कोडरमा थाना, दोनों परिवारों की सहमति से ध्वजाधारी धाम में हुई शादी
कोडरमा थाना क्षेत्र के बेकोबार पंचायत अंतर्गत पिपराडीह निवासी एक युवक और लारियाडीह पंचायत के गरहाई निवासी एक युवती के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद गुरुवार को लड़का अचानक प्रेमिका के घर पहुंच गया था जहां विवाद होने के बाद मामला थाना भी पहुंचा था जहां दोनों पक्षों के द्वारा आपसी सहमति के आधार पर शादी हुई।