रफीगंज: शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजा बिगहा से तस्कर समेत सात गिरफ्तार, 18 लीटर महुआ शराब बरामद
शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने को लेकर रफीगंज पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बीते बुधवार की रात थाना क्षेत्र के राजा बिगहा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब तस्कर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि राजा बिगहा निवासी दीपक चौधरी अपन