चित्तौड़गढ़: सेंथि स्थित विधायक कार्यालय पर भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या विधायक कार्यालय पर भाजपा का झंडा लहराया है। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सेंथि स्थित विधायक कार्यालय पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में भाजपा की स्थापना दिवस को लेकर कार्यालय पर कार्यक्रम किया गया ।