चित्तौड़गढ़: प्रताप ने मेवाड़ का सिर झुकने नहीं दिया, चंद्रभान सिंह आक्या ने भी चित्तौड़गढ़ के स्वाभिमान को बनाए रखा- उदयलाल आंजना
पूर्व मंत्री और लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी उदयलाल आन्जना ने चित्तौड़गढ़ के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की तुलना महाराणा प्रताप से करते हुए कहा कि प्रताप ने मुगलों के शासनकाल में मेवाड़ का सर कभी झुकने नहीं दिया।'इस लोकतंत्र में आक्या ने किसी के भी सामने नहीं झुकते हुए चित्तौड़गढ़ का स्वाभिमान बनाए रखा।