गुना नगर: घोसीपुरा मस्जिद में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हुआ सद्भावना सम्मेलन, सभी वर्गों के लोग हुए शामिल
गुना शहर की घोसीपुरा मस्जिद में 16 अगस्त को सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हुए आयोजन में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया गया। आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद को याद कर नमन किया। समाज में शिक्षा स्वास्थ्य सेवा भाईचारे के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।